महराजगंज : पनियरा के सीएचसी में अचानक पहुंचे सीएमओ, जाने कारण

Voice Of News 24 

23 Nov 2024 PM

पनियरा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के पनियरा में स्थित सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ श्रीकांत शुक्ला, कार्यरत लोगों की उपस्थिति समेत अन्य बिंदुओं का ध्यान रखते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शनिवार को महाराजगंज सीएमओ श्रीकांत शुक्ला ने पनियरा ब्लॉक परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की गहन जांच की, जिनमें इमरजेंसी वार्ड, कोल्ड चेन, ओटी, लैब, ईटीसी वार्ड और लेबर रूम शामिल थे।

सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार से उपस्थिति रजिस्टर मंगवाकर कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। उन्होंने लेबर रूम का विशेष निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद डॉ. नाहिदा और स्टाफ नर्स दीपिका से प्रसव संबंधी प्रक्रियाओं और आवश्यक दवाओं के उपयोग के बारे में जानकारी ली।

सीएमओ ने डॉ. अशोक कुमार को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में कोई भी लापरवाही न हो। सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं मरीजों तक हर हाल में पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की शिकायत या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के बाद सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इस निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी देखीं गई।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]