Voice Of News 24
23 Nov 2024 12:34 PM
बांसी (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बांसी में संचालित एक रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने के कारण अफ़रा-तफ़री मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए जी-जान से जुट गए, जिसमें 6 कर्मी घायल भी हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र से आगजनी मामले की बड़ी घटना सामने आई है। तहसील के पास आज शनिवार की सुबह एक चिपेस्ट कैफे नाम के रेस्टोरेंट मे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान और आगजनी के इस घटनाक्रम ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए लगे बांसी कोतवाली के पुलिस कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम आग की चपेट में आ गयी।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक बताते आग बुझाने के दौरान सिलेंडर फटने से फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और बांसी कोतवाली प्रभारी समेत कुल 6 कर्मी झुलस गए । इसमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं पुलीस अधीक्षक प्राची सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मियों का चल रहे इलाज के संबंध में जानकारी ली गई तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना भी किया गया।
संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार बांसी कस्बे में नई तहसील के पास नंदलाल ज्वेलर्स की विल्डिंग है। इसी बिल्डिंग में कैफे एचडीएफसी बैंक ,ज्वेलरी की दुकान सहित कई अन्य दुकाने है।
कब घटित हुई यह आगजनी भयावह घटनाक्रम, और आग की चपेट में आए कौन-कौन से कर्मचारी
आज सुबह शनिवार को कैफे की दुकान मे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचीं बांसी पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंच आग बुझाने लगे इसी दौरान दो सिलेंडर फट गया। इससे बासी कोतवाली प्रभारी राम कृपाल शुक्ल एसआई विजय प्रकाश दीक्षित फायर ब्रिगेड के हेड कांस्टेबल सतवीर यादव तेज बहादुर यादव संतोष चौरसिया रविन्द्र यादव मोहन शर्मा झुलस गए । इन सभी को पास के बांसी पीएचसी ले जाया गया जहां चार की हालत गभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा की आग बुझाने के दौरान सिलेंडर फटने से 6 पुलिस कर्मी घायल हुए है। इसमे से चार की जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 23 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/uZClEtuyDX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2024


















