महराजगंज : तेंदुए के आतंक की कहानी सुन रह जायेंगे दंग, जाने दिल दहला देने वाला पूरा घटनाक्रम

Voice Of News 24 

22 Nov 2024 21:53 PM

नौतनवा (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में आज तेंदुए के आतंक से पूरे दिन लोगों में सनसनी फ़ैली रही। एक खूंखार तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गंगापुर टोले के पास अचानक तेंदुए ने स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीन व्यक्तियों का इलाज रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। फिलहाल, वन विभाग की टीम और पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडा लेकर तेंदुए पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं।


आए दिन तेंदुए का कहर लोगों पर बरसता रहता है, जिसमें कितने घायल हो जातें हैं और कितने अपनी जिंदगी से ही हाथ धो बैठते हैं। ऐसे में वन विभाग को विशेष तौर पर तेंदुए से बचाव के लिए जंगली इलाकों में लोगों की सुरक्षा हेतु चौकन्ना रहना चाहिए।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]