सिद्धार्थनगर:मेडिकल कॉलेज में फायर मॉकड्रिल का किया गया आयोजन

Voice Of News 24

22 Nov 2024 16:25 PM

सिद्धार्थनगर

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दोपहर के समय फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेडिकल कॉलेज में  शुक्रवार को दोपहर के समय फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देना और उचित प्रतिक्रिया के तरीके सिखाना था। आयोजन के दौरान स्टाफ को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई और यह भी सिखाया गया कि आग से सुरक्षित तरीके से कैसे निपटा जाए।

अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित इस मॉकड्रिल में कर्मचारियों को आग की स्थिति में सतर्कता बनाए रखने और सावधानीपूर्वक कार्य करने के उपाय बताए गए। प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने इस अवसर पर कहा कि आग से बचाव के लिए सभी को आग बुझाने के उपकरणों के संचालन की जानकारी होनी चाहिए और सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है। मॉकड्रिल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को आपातकालीन स्थिति में त्वरित और सही निर्णय लेने की तैयारी कराई गई।

 

Voice Of News 24