समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम एंव रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की आज जयंती , सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Voice Of News 24
22 Nov 2024 12:06 PM

ब्यूरो रिपोर्ट 

आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी इस मौके पर अपने नेता को याद करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

लखनऊ में पार्टी के मुख्यालय पर यादव परिवार के सभी प्रमुख सदस्य एक साथ उपस्थित होंगे। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल यादव पार्टी दफ्तर में एक साथ नजर आएंगे। इस जयंती के अवसर पर मुलायम सिंह यादव के योगदान और उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेता एकत्रित हो रहे हैं, जहां उनके विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को पुनः जागृत करने पर चर्चा होगी।

 

इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी एकजुटता का संदेश भी दे रही है, जहां यादव परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मुलायम सिंह यादव की स्मृतियों को साझा करेंगे और उनकी राजनीतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।

आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट कर उत्तर प्रदेश के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वरिष्ठ राजनेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।”

 

मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था और उन्हें मरणोपरांत 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित गया।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.