सिद्धार्थनगर : बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर का घना कोहरा बना कारण, जाने पूरा घटनाक्रम

Voice Of News 24

22 Nov 2024 11:29 AM

बांसी (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे का घटनाक्रम प्रकाश में आया है। बस और ट्रेलर की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शुक्रवार को घने कोहरे के कारण सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई, जहां रोडवेज की अनुबंधित बस और एक खाली ट्रेलर की टक्कर हो गई। यह घटनाक्रम महोखवा चौराहे के पास घटित हुई।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक बस सवारियों को लेकर बांसी की ओर आ रही थी और ट्रेलर तिलौली से बांसी की ओर जा रहा था। टक्कर में बस में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर थी। डॉक्टर अश्वनी चौधरी ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस और ट्रेलर को जब्त कर थाने ले आई और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटना का मुख्य कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, जिससे दृश्यता में कमी आई थी। फिलहाल पुलीस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]