सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ में युवक की बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Voice Of News 24
22 Nov 2024 09:21 PM
सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे की है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शोहरतगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे की है, जब अनिल चौधरी, निवासी छतहरी गांव, ने अपनी बाइक स्टेशन के ओवर ब्रिज के पास खड़ी की थी और उसे लॉक कर स्टेशन के अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद वापस आने पर उन्होंने देखा कि बाइक गायब थी।

पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर मामले की सूचना दी। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति को बाइक चुराते हुए देखा गया है।

शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह क्षेत्र रेलवे के जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के अंतर्गत आता है, इसलिए संबंधित विभाग को मामले की सूचना दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.