सिद्धार्थनगर : 69.44 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ का किया गया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

Voice Of News 24

20  Nov 2024 22:01 PM

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास योजना अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस दौरान डीएम और विधायक जगदंबिका पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला खनिज फाउंडेशन न्यास योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, विशिष्ट अतिथि विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया पासवान, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया उपस्थित रहे।

सांसद जगदंबिका पाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास पर जिलाधिकारी को बधाई दी और इसे स्थानीय जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
उन्होंने घोषणा की कि केंद्र में आवश्यक उपकरण सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसके लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।भवन निर्माण की लागत 69.44 लाख रुपये है।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि लंबे समय से जर्जर स्थिति में रहे इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया कि बरसात के दौरान इस केंद्र में पानी भर जाने से समस्याएं होती थीं, जो अब इस नए भवन के निर्माण से समाप्त हो जाएंगी।भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए 6 माह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.