Voice Of News 24
20 Nov 2024 13:36 PM
बृजमनगंज
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र नगर पंचायत बृजमनगंज के पास शिवालय पोखरा पेट्रोल पंप के समीप एक दुखद हादसा हुआ. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र नगर पंचायत बृजमनगंज के पास शिवालय पोखरा पेट्रोल पंप के समीप एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें कार और मोटरसाइकिल की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बीती रात की है और घटनास्थल पर ही एक बाइक सवार की मौत हो गई।
दुर्घटना में मरने वालों में विपिन (24) पुत्र लाल चंद्र, निवासी संत कबीरनगर, और अरुण कुमार (26), निवासी मुंडेरवा, संत कबीरनगर शामिल हैं। मोनू, पुत्र चिरकुट, निवासी रतनपुर, बृजमनगंज की मृत्यु जिला अस्पताल ले जाते समय हो गई। इसके अतिरिक्त, बैजू पुत्र बुधीराम, निवासी रतनपुर, बृजमनगंज, गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे में शामिल अन्य घायलों का उपचार जारी है, और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता की लहर दौड़ा दी है
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर भेजा गया है। मृतक के परिवार को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से हिला संतकबीरनगर,मचा हड़कंपhttps://t.co/sKG6rXgGYQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2024





















