Voice Of News 24
20 Nov 2024 10:39 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के देवलहवा गांव में हाल ही में एक शादी के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के देवलहवा गांव में हाल ही में एक शादी के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना देखने को मिली। शादी में शामिल बारातियों ने करीब बीस लाख रुपये के नोटों की गड्डियों को हवा में उछाल दिया।
लोग छतों और जेसीबी पर चढ़कर नोटों को हवा में उछाल रहे थे, जिससे शादी का माहौल और भी अद्वितीय हो गया। इस पूरे दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग धड़ल्ले से नोटों की गड्डियों को हवा में उछाल रहे हैं, जिससे शादी की चर्चा आसपास के इलाकों में खूब हो रही है।
GK Questions : दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला व्यक्ति कौन है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/CFJVcuXhwr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2024





















