महराजगंज : पत्नी से विवाद के बाद पति ने रेता अपना गला, हालत गंभीर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

Voice Of News 24 

19 Nov 2024 13:02 PM

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना परतावल चौराहे पर घटी, जहां युवक ने गोरखपुर-महराजगंज मुख्य सड़क के किनारे ब्लेड से अपना गला काट लिया और चिल्लाने लगा। युवक ने अपने हाथ की नस काटने की भी कोशिश की।

 

सुबह परसा गांव में युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। इसके बाद युवक परतावल पहुंचते ही उसने गोरखपुर-महराजगंज रोड पर खड़े होकर ब्लेड से अपना गला काट लिया और मदद के लिए चिल्लाने लगा।

 

स्थानीय लोगों और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण युवक को बचाया जा सका और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

श्यामदेऊरवा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है और इसके सभी पहलुओं को समझने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.