महराजगंज:केन्फाउंट एकेडमी में 6 दिवसीय खेल खुद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Voice Of News 24 

18 Nov 2024 17:01 PM

कोल्हुई

केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुद्रपुर शिवनाथ, कोल्हुई, महराजगंज में 6 दिवसीय खेल खुद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

केनफाउंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुद्रपुर शिवनाथ, कोल्हुई, महराजगंज में 6 दिवसीय खेल खुद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में स्कूल के चार हाउस—रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्ल्यू हाउस और रेड हाउस—के छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया पी.एन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने और रिबन काटने के साथ की गई। उन्होंने मशाल जलाकर इस प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। विद्यालय के निदेशक अजय कुमार रामचंद्रन ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और संघर्ष की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेल हमें सिखाते हैं कि संघर्ष के बिना कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं होता और संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती है।

इस कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अमित दुबे, मानस उपाध्याय, अजय पाठक, मनोज नायर, राकेश, अशोक यादव, महिपाल यादव, सुरेश, सर्वेश, सुमित, दीप नारायण, निधि पाठक, वर्तिका शुक्ला, शिप्रा, रेनू वर्मा, मीनाक्षी, रमनजीत, सिमरनजीत, नैन्सी, नंदनी सहित कई अन्य शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही।

छात्रों के जोश और उत्साह ने इस प्रतियोगिता को और भी जीवंत बना दिया, और स्कूल के हर हाउस ने पूरी ऊर्जा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

Voice Of  News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.