प्रयागराज : महाकुंभ के कारण हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पर पड़ सकता है गहरा प्रभाव, मार्च महीने में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी

प्रयागराज

दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी में आयोजित होने वाली है, लेकिन इस बार महाकुंभ मेले के कारण बोर्ड परीक्षा पर गहरा प्रभाव पड़ने के आशंका जताई जा रही है। जिसके कारण इस परीक्षा को मार्च में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

त्रिवेणी संगम तट पर लगने वाले महाकुंभ का बड़ा प्रभाव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के आयोजन पर भी पड़ेगा। महाकुंभ पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस है तथा देश-विदेश में इसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है; इसलिए यूपी बोर्ड इस बार महाकुंभ के बाद परीक्षा के आयोजन की तैयारी कर रहा है।

शासन और बोर्ड स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं कि न तो बोर्ड परीक्षा से महाकुंभ के आयोजन पर कोई विपरीत प्रभाव पड़े और न ही महाकुंभ के आयोजन से बोर्ड परीक्षा में व्यवधान आए। ऐसे में मकर संक्रांति पर्व (14 जनवरी) से शुरू हो रहे महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के बाद यानी मार्च में बोर्ड परीक्षा के आयोजन की योजना तैयार की गई है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में संगम तट पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु व कल्पवासी आएंगे। कल्पवास, स्नान, दान, ध्यान के लिए आने वालों में बड़ी संख्या में यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के परिवार के लोग भी शामिल होंगे। इसके अलावा महाकुंभ के आयोजन के चलते अत्यधिक भीड़ में विशेष स्नान पर्वों के दौरान यातायात भी प्रभावित हो सकता है। सरकार का प्रयास है कि दिव्य-भव्य महाकुंभ का आयोजन हो। सरकार की मंशा को देखते हुए शासन और बोर्ड महाकुंभ संपन्न होने के बाद परीक्षा आयोजन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]