महराजगंज : बढ़ती ठंड के साथ-साथ चोरों के भी हौसले बढ़े,घर का ताला तोड़कर उठा ले गए नगदी जेवरात और कीमती सामान

Voice Of News 24

17 Nov 2024 18:25PM

महराजगंज

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने घर का ताला तोड़कर उठा ले गए नगदी जेवरात और कीमती सामान। चोरी की इस घटना को पर्दाफाश करने में जुटी प्रशासन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ठंड का आलम शुरू होते ही कोहरे का कहर जारी हो गया है।जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने महाराजगंज जिले के नगर पंचायत निचलौल अंतर्गत रात में चोरों ने एक मकान में ताला तोड़कर घुस गए और बाकायदा मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर घर के अंदर जमकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने चोरी के दौरान घर के किचन में गंदगी फैला रखी थी । जिसमें पेशाब भी किए थे और जगह-जगह गुटखा खाकर भी थुके थे। मानो की पूरी रात चोर घर के अंदर तलाशी ले रहे थे।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक नगर पंचायत निचलौल आजाद नगर निवासी पवन मद्धेशिया का मकान कृष्णा नगर में बना है। जिस मकान में वह रहते हैं। रात में पूजा होने के कारण अपने पुराने मकान पर रुके हुए थे। वह नए मकान कृष्णा नगर नहीं गए जिस मौके का चोरों ने भरपूर फायदा उठाया और घर का ताला तोड़कर कीमती सामान नगदी और जेवर उठा ले गए।

चोरी की घटना को कारित करने वाले की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]