सिद्धार्थनगर के भारत भारी में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Voice Of News 24 
15 Nov 2024 23:24PM
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के भारत भारी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर राप्ती नदी और भरत सरोवर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के भारत भारी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर राप्ती नदी और भरत सरोवर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार सुबह से ही हजारों श्रद्धालु स्नान करने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच गए थे। इस मौके पर नगर पंचायत क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया गया और मेले के आयोजन के लिए कई प्रकार के इंतजाम किए गए थे।

 

मेले में विभिन्न जिलों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। यहां झूले, मनोरंजन के साधन, खाने-पीने के स्टॉल, खिलौने और कपड़ों की दुकानें भी लगी हैं। मेले की चहल-पहल में और भी बढ़ोतरी हुई जब एकादशी के दिन जिलाधिकारी (डीएम) ने मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। मेले के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भारत भारी के प्रसिद्ध शिव, रामजानकी और हनुमान मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। भरत सरोवर के आसपास की सफाई की गई और उसकी चारों ओर बैरिकेडिंग भी की गई है। श्रद्धालु गुरुवार रात से ही यहां पहुंचने लगे थे और आधी रात से स्नान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

मेले के इस विशेष अवसर पर आसपास के कई शहरों जैसे बुलंदशहर, बांसी, तुलसीपुर, बाराबंकी, कानपुर आदि से भी दुकानदार आए हैं और उनकी दुकानें रंग-बिरंगे सामानों से सजी हुई हैं। श्रद्धालुओं में मेले और स्नान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.