Voice Of News 24

15 Nov 2024 12:11 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में एक ऐसा आश्चर्यजनक मामला प्रकाश में आया है कि लोग सहमें हुए दिख रहे हैं। मंदिर में आयोजित कीर्तन के समय हुआ चमत्कार। इस चमत्कार को लोग मान रहे आस्था का प्रतीक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

यह घटना महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सड़कहवां के शिवमंदिर से जुड़ी है, जहां कार्तिक मास के दौरान विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत पिछले 30 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 5 बजे तक कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव के लोगों ने धार्मिक भजनों के साथ पूरे गाँव की परिक्रमा की।
आज, कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। लोगों का कहना है कि इस कीर्तन की विशेषता यह रही कि जब से कीर्तन प्रारंभ हुआ, एक कुत्ता रोज सुबह मंदिर की घंटी बजते ही आ जाता था और पूरी परिक्रमा के दौरान कीर्तन करने वालों के साथ रहता था। जैसे ही कीर्तन समाप्त होता, वह कुत्ता गायब हो जाता था। इस घटना ने गाँव में एक धार्मिक और आश्चर्यजनक माहौल बना दिया है।
कीर्तन में भाग लेने वाले लोगों में स्वामीनाथ चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, नमिंद्र चौधरी, बेचन चौधरी, रामदुलारे चौधरी, विजयी चौधरी, धीरज चौधरी, गौतम चौधरी जैसे नाम प्रमुख हैं, जिन्होंने पूरे महीने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
महराजगंज:कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाईhttps://t.co/iUrlBsh7EN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2024












