कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज शुक्रवार की सुबह से ही महराजगंज जिले के धानी राप्ती नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज शुक्रवार की सुबह से ही महराजगंज जिले के धानी राप्ती नदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर के समय से ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर उमड़ी, और सभी ने जयघोष के साथ नदी में स्नान किया।
कार्तिक पूर्णिमा का यह पावन अवसर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, और श्रद्धालु इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर अपने कष्टों का निवारण मानते हैं। घाट पर लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य में भी हिस्सा लिया।
घाट पर स्नान के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी की नई पहल, तंबाकू मुक्त जनपद बनाने पर राजागणपति आर की जोर, किया गया खास कार्यक्रम का आयोजनhttps://t.co/6Xgp5r1tYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2024























