Voice Of News 24
11 Nov 2024 23:06PM
कैंट (अयोध्या)
अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर खड़े डंपर में बाइक सवार दो लोग घुस गए। जिससे परिणाम बहुत ही दुखदाई निकल कर सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया शाहबादी निवासी 18 वर्षीय करन अपने 16 वर्षीय दोस्त शिवा के साथ बाइक से मऊ शिवाला की ओर जा रहा था। तभी अचानक बाइक अयोध्या रायबरेली हाईवे पर खड़ी डंपर में जा घुसी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कैंट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर बैठे दूसरे घायल शिवा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से परिवार जनों में कोहराम मच गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जिस डंपर से टकराकर युवक की मौत हुई है। उस डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक युवक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज : ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की भिड़ंत,एक युवक गंभीर रूप से घायलhttps://t.co/wOTHuDftd3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2024












