Voice Of News 24
11 Nov 2024 22:05 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में आज एक ट्रैक्टर एवं बाइक की भिड़ंत हो गई। परिणाम यह निकला कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा ओड़वलिया व गड़ौरा के समीप आज शाम ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की भिड़ंत से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा घायल युवक को सीएचसी निचलौल ले जाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घायल युवक विशाल यादव ( 22) पुत्र अनुरुद्ध यादव नेपाल के नवलपरासी जिला के भुजहवा का निवासी बताया जा रहा है।
महराजगंज : यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक चालक घायलhttps://t.co/5V2IVaWI79
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2024























