Voice Of News 24
11 Nov 2024 21:49 PM
भिटौली (महाराजगंज)
जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र भिटौली में एक सड़क हादसे का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि एक सवारी गाड़ी बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सोमवार को करीब शाम पांच बजे भिटौली थानाक्षेत्र मे सवारी मैजिक गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार हेतु पास के अस्पताल में भेज दिया गया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार भिटौली चौराहे पर गोरखपुर के तरफ से मैजिक संख्या UP 53 ET 2679 आ रही थी और सामने से जा रही पल्सर बाइक के सामने अचानक एक महिला आ गयी। जिसको बचाने के चक्कर में बाइक सवार ने ब्रेक मारी और मैजिक के नीचे आ गया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है।
रेलवे ट्रैक के पास युवक का कटा हुआ मिला शव आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कपhttps://t.co/9xbraZMh91
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2024























