रेलवे ट्रैक के पास युवक का कटा हुआ मिला शव आसपास के क्षेत्र में मचा हड़कप

Voice Of News 24 

11 Nov 2024 21:12 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव रेल ट्रैक पर पाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

सिद्धार्थनगर के भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव रेल ट्रैक पर पाया गया। मृतक की पहचान सकतपुर सनई निवासी सौरभ त्रिपाठी (35) पुत्र श्रीकांत त्रिपाठी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संदर्भ में सदर थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस घटना की सभी संभावनाओं की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24