सिद्धार्थनगर:माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के नवप्रवेशित एमबीबीएस छात्रों के लिए “सफेद कोट समारोह” का किया गया आयोजन

Voice Of News 24 

11 Nov 2024 17:14  PM

सिद्धार्थनगर

माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के नवप्रवेशित एमबीबीएस छात्रों के लिए “सफेद कोट समारोह” काआयोजन किया गया .पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में 11 नवंबर 2024, सोमवार को नवप्रवेशित एमबीबीएस छात्रों के लिए “सफेद कोट समारोह” का आयोजन किया गया। इस समारोह में 2024-25 सत्र के 100 छात्रों को सफेद कोट पहनाकर उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. राजेश मोहन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश, कम्युनिटी मेडिसिन के सह-आचार्य डॉ. नौशाद आलम, डॉ. शगुफ्ता, डॉ. आशीष शर्मा, और मोनिका दीक्षित जैसे अन्य वरिष्ठ डॉक्टर और फैकल्टी सदस्य भी समारोह में उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.