सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. का ताबतोड़ दौरा ,विकास खंड लोटन के ग्राम पंचायत पननी में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Voice Of News 24 

11 Nov 2024 15:56 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने विकास खंड लोटन के ग्राम पंचायत पननी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने विकास खंड लोटन के ग्राम पंचायत पननी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। डीएम ने लिंक रोड से पंचायत भवन तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता की जांच की और मानकों की कमी पाए जाने पर बीडीओ को 10 प्रतिशत भुगतान कटौती का निर्देश दिया। निरीक्षण में पता चला कि पंचायत के विकास कार्यों में केवल 11 प्रतिशत ही व्यय हुआ है, जिससे डीएम ने असंतोष जताया।

डीएम ने आरआरसी सेंटर और मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवन के निर्माण का निरीक्षण भी किया। सचिव और ग्राम प्रधान की रुचि की कमी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बीडीओ को 15 दिन में आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सचिव ईश्वर देव आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिससे डीएम ने उन्हें 21 नवंबर तक सभी अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

कंसल्टिंग जेई सिद्धार्थ पटेल को कार्य की गुणवत्ता में कमी पर चेतावनी देते हुए भविष्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने निर्देश दिया कि पूरे हुए कार्यों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.