Voice Of News 24
11 Nov 2024 14:49 PM
धानी /महराजगंज
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर ग्राम सभा धानी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर ग्राम सभा धानी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक यात्री भरी रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल कार सवार को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर किया गया । मौके पर जुटे लोगों ने प्रशासन की मदद से कार सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक कार सवार की पहचान नहीं हुई
महराजगंज से बड़ी खबर pic.twitter.com/Vyta1SsTmp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2024























