उत्तर प्रदेश में दस आईएएस सीनियर अफसरों का किया गया तबादला, देखें पूरी सूची

Voice Of News 24 

11 Nov 2024 13:58 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत रविवार की शाम को 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत रविवार की शाम को 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, तो कुछ को प्रतीक्षारत किया गया है। आईएएस राजशेखर को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है, और अन्य विभागों का प्रभार भी सौंपा गया है। इसी प्रकार, अनिल गर्ग को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर और उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह को प्रतीक्षारत किया गया है। अनिल कुमार थर्ड को यूपी शासन के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का प्रभार रवि रंजन के पास पहले की तरह बना रहेगा।

 

 

Voice Of News 24