सिद्धार्थनगर :धर्म परिवर्तन कराने का मामला आया सामने ,पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

Voice Of News 24

11 Nov 2024 12:59 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर गांव के मलिहाडीह दलित बस्ती में रविवार की शाम को धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर गांव के मलिहाडीह दलित बस्ती में रविवार की शाम को धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के दो व्यक्तियों, दुर्गेश और बृजलाल पर आरोप है कि वे अपने घर में महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।

शिकायतकर्ता राकेश मिश्र ने पुलिस को सूचना दी कि एक घर में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र थीं, और उन्हें एक विशेष धार्मिक ग्रंथ पढ़ाया जा रहा था। सूचना मिलते ही चिल्हिया थाने की पुलिस ने वहां छापा मारा और दो लोगों को हिरासत में लिया।

 

थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24