Voice Of News 24
09 Nov 2024 23:13 PM
संतकबीरनगर
जनपद संतकबीरनगर में एक अभियुक्त को पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के मामले में किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल संतकबीरनगर जनपद निवासी अभियुक्त को पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश यात्रा करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने बताया कि अभियुक्त का पासपोर्ट जब बन रहा था तो दी गई गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं मिला।

पासपोर्ट बनवाने में अनियमितता बरती गई है। इस पासपोर्ट का सत्यापन भी फर्जी तरीके से किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी जब मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस को मिली तो यहां से पुलिस टीम मुंबई एयरपोर्ट पर गई और वहां से अभियुक्त को पकड़कर लाया गया और जांच-पड़ताल किया गया तो पता चला कि अभियुक्त के पासपोर्ट में अनियमितता बरती गई है जो नियम के खिलाफ है। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
महराजगंज में नहीं थम रहीं सड़क दुर्घटनाएं, बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलhttps://t.co/sZrlR2pOZI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 9, 2024


















