बलरामपुर:महिलाओं ने धूमधाम से अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की

Voice Of News 24 

07 Nov 2024 23:39PM

बलरामपुर

बलरामपुर जिले में गुरुवार को छठ पर्व का उल्लास देखने को मिला, जहां महिलाओं ने धूमधाम से अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलरामपुर जिले में गुरुवार को छठ पर्व का उल्लास देखने को मिला, जहां महिलाओं ने धूमधाम से अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। जिले के झारखंडी मंदिर के सरोवर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य देवता को जल अर्पित किया। महिलाओं का कहना था कि यह पर्व उनकी आस्था से जुड़ा है, और हर साल वे अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए इस व्रत का पालन करती हैं।

शुक्रवार की सुबह व्रती महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी, जो कि इस चार दिवसीय पर्व का अंतिम चरण होता है। इस अवसर पर परिवार और समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]