आनंदनगर: दुर्गा मंदिर और प्रेम पोखरे पर व्रती महिलाओं के लिए बेदियां पूरी तरह तैयार

Voice Of News 24

06 Nov 2024 20:31 PM

आनंदनगर

आनंद नगर में दुर्गा मंदिर और प्रेम पोखरे पर व्रती महिलाओं के लिए बेदियां पूरी तरह तैयार हैं, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में छठ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आनंद नगर में दुर्गा मंदिर और प्रेम पोखरे पर व्रती महिलाओं के लिए बेदियां पूरी तरह तैयार हैं, और महिलाओं ने इन बेदियों पर दीप प्रज्वलित कर छठ मैया का स्वागत करना शुरू कर दिया है।

श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से दीपक जलाकर सूर्य भगवान और छठी मैया से सुख-समृद्धि की कामना की। इस पर्व के दौरान घाटों और बेदियों की विशेष सजावट देखने को मिल रही है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा हुआ है।

नगर के विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के लिए प्रकाश और सफाई व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]