सिद्धार्थनगर:आयुष्मान आरोग्य मंदिर का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने किया औचक निरीक्षण

Voice Of News 24 

06 Nov 2024 16:53 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के लोटन विकास खंड में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के लोटन विकास खंड में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और एएनएम, आशा, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की सुविधा के लिए आवश्यक मशीनें उपलब्ध होने की पुष्टि हुई, लेकिन गर्भवती महिलाओं की नियमित पांच स्वास्थ्य जांच किट की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय डीएम ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं में से एक, खुशबू नामक महिला से व्यक्तिगत बातचीत भी की, जिससे वे वहां की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सके। इस लापरवाही को लेकर उन्होंने सुपरवाइज़र विजय प्रकाश पांडेय समेत अन्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.