06 Nov 2024 13:43 PM
महराजगंज
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ जिसमें एक 70 वर्षीय किसान, रामायन चौरसिया, की ट्रैक्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ जिसमें एक 70 वर्षीय किसान, रामायन चौरसिया, की ट्रैक्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना तब हुई जब वह अपने खेत में धान की फसल कटवाने के लिए गए थे और खेत की मेड़ पर बैठे हुए थे। उसी दौरान एक ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे ने ग्रामीणों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और घटना की जांच की जा रही है।
मसीहा बनकर पहुंचे सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी अखिलेश यादव, फंदे से लटकने जा रही युवती को बचायाhttps://t.co/sVxm8y7DUx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 6, 2024


















