आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में गडौरा चीनी मिल के भुगतान को लेकर एसडीएम निचलौल के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24 

06 Nov 2024 12:04 PM
महराजगंज

महराजगंज के  सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी और आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में निचलौल तहसील में पार्टी कार्यकर्ताओं  ने गडौरा चीनी मिल के लंबित गन्ना भुगतान और मिल को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के  सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी और आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में निचलौल तहसील में पार्टी कार्यकर्ताओं  ने गडौरा चीनी मिल के लंबित गन्ना भुगतान और मिल को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम निचलौल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि गडौरा चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया है, जो अभी तक नहीं चुकाया गया है।

किसानों का आरोप है कि चीनी मिल बंद होने के कारण उन्हें अपना गन्ना अन्य जिलों या नेपाल में सस्ते दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गडौरा चीनी मिल को फिर से चालू किया जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके और उन्हें गन्ना बेचने में सहूलियत हो।

इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें राधेश्याम यादव, अलगू चौधरी, खुर्शीद मलिक, दशरथ, विजय, विद्यासागर, समसुद्दीन, गीता, रेखा, सलहंती, आबिद अली, राम अचल, आमानुल्लाह, मुर्तुजा, विशाल, और अली मुहम्मद जैसे लोग शामिल थे।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]