शोहरतगढ़ : एसडीएम व सीओ ने छठ घाट की साफ सफाई का लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Voice Of News 24

05 Nov 2024 22:12 PM

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र में छठ घाट को अत्यंत प्रिय और सुंदर बनाने के लिए एसडीएम और सीओ ने साफ-सफाई का जायजा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के शोहरतगढ़ अंतर्गत शिवबाबा मंदिर समेत गड़ाकुल, छतहरा पर मनने वाले छठ पर्व को लेकर साफ सफाई का कार्य जोरों पर है। छठ पर्व की भव्यता को लेकर जी जान से नगर पंचायत प्रशासन जुट गया है।

मंगलवार को एसडीएम चंद्रभान सिंह व सीओ सुजीत राय ने लोक-आस्था के महापर्व ‘छठ’ को लेकर कस्बे के शिवबाबा मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, वेदी आदि की उपलब्धता के साथ कार्यक्रम की भव्यता को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल से जानकारी ली साथ ही कार्यक्रम को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उक्त जानकारी देते हुए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बताया कि शिवबाबा मंदिर परिसर समेत गड़ाकुल व छतहरा स्थित सरोवर में साफ सफाई का कार्य चेयरमैन उमा अग्रवाल के निर्देशन में युद्ध स्तर पर शुरू है। पूरे घाट की रंगाई पुताई का कार्य कराया गया है। घाट पर प्रकाश की व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे छठ पर्व के पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि छठ पर्व को लेकर नगर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, उसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी पर्व की भव्यता को लेकर झांकी बुलाई गई गई है, जिससे कार्यक्रम को और भी मनमोहक बनाया जा सके। इस दौरान नगर पंचायत के विभिन्न कर्मी मौजूद रहे।

 

ऐसे त्योहारो में घाट पर बड़ी संख्या भीड़ उमड़ जातीं हैं, इसलिए स्थानीय जिम्मेदार को होना चाहिए कि इस दौरान उन्हें लोगों की सुरक्षा पर बल दिया जाए,जिसकी तैयारियां शोहरतगढ़ के इस छठ घाट पर विशेष तौर पर देखने को मिलेगी।

 

Voicer Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.