Voice Of News 24
05 Nov 2024 18:15 PM
पनियरा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को फिर एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कुआंचाफ के पास मुजरी से पनियरा मार्ग पर आज दोपहर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है।
दोनों घायल व्यक्तियों के पता का स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है।
महराजगंज:छठ पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा अलर्टhttps://t.co/ynUul7xlel
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2024























