Voice Of News 24
05 Nov 2024 11:18 AM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के इटवा कस्बे के बिस्कोहर मार्ग पर दीपावली के एक दिन पहले फायरिंग करने के मामले में युवक शुभम सोनी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के इटवा कस्बे के बिस्कोहर मार्ग पर दीपावली के एक दिन पहले फायरिंग करने के मामले में युवक शुभम सोनी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शुभम अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर जारी लाइसेंसी रिवाल्वर से सड़क पर फायरिंग करते हुए देखा गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।
इटवा के सीओ गर्वित सिंह ने अपने बयान में कहा कि इस मामले में शुभम के खिलाफ आर्म्स एक्ट की नई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, और आगे की जांच की जा रही है ताकि कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।
GK Questions : दुनिया के किस एकमात्र देश का ध्वज वर्गाकार या आयताकार नहीं है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/lvTUoRp5LB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2024























