GK Questions : दुनिया के किस एकमात्र देश का ध्वज वर्गाकार या आयताकार नहीं है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

05 Nov 2024 10:26 AM

ब्यूरो रिपोर्ट 

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

1- विएना में किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी की एक मूर्ति है जिसमें उन्होंने चार हाथों में चार हॉकी स्टिक पकड़ी हुई है?

Answer:  ध्यान चंद

वियना में भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की एक मूर्ति है जिसमें उन्होंने चार हाथों में चार हॉकी स्टिक पकड़ी हुई हैं. यह मूर्ति ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में है. इस मूर्ति को वियना के लोगों ने लगाया है. यह मूर्ति ध्यानचंद के गेंद पर नियंत्रण और महारत को दर्शाती है

 

2-दुनिया के किस एकमात्र देश का ध्वज वर्गाकार या आयताकार नहीं है?

Answer:  नेपाल

नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज विश्व का एक मात्र ऐसा ध्वज है जो चौकोर या आयताकार नहीं है जो दो त्रिकोणीय आकार को ऊपर नीचे रख कर बनाया गया है। विश्व में एक और ध्वज है जो चौकोर नही है।

 

3-किस देश को ‘हर्मिट किंगडम’ के नाम से जाना जाता है?

Answer: उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया को ‘हर्मिट किंगडम’ के नाम से जाना जाता है. यह दुनिया का सबसे अलग-थलग देश है. इस शब्द का इस्तेमाल किसी भी ऐसे देश या समाज के लिए किया जाता है जो दूसरों से पूरी तरह से अलग-थलग हो

 

4-गुरुद्वारा पंजा साहिब किस देश में स्थित है?

Answer: पाकिस्तान

गुरुद्वारा पंजा साहिब, पाकिस्तान के हसन अब्दाल में स्थित है. यह एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है

 

5-किस देश को ‘सफेद हाथी की भूमि’ कहा जाता है?

Answer:  थाईलैंड

थाईलैंड को सफ़ेद हाथियों की भूमि के रूप में जाना जाता है। आधिकारिक तौर पर इसे दक्षिण-पूर्व एशिया में थाईलैंड का साम्राज्य कहा जाता है। हाथी देश का राष्ट्रीय प्रतीक है। थाईलैंड को सफेद हाथियों की भूमि माना जाता है क्योंकि थाईलैंड में कई सफेद हाथी हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.