Voice Of News 24
27 Oct 2024 23:38 PM
श्यामदेउरवा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुघर्टना हुआ है। सड़क दुघर्टना के समय दो लोगों की हालत गंभीर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के श्यामदेउवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा उर्दहनी के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर परतावल पुलिस चौकी के पुलिस ने दोनों घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी परतावल भेजवाया।
जहां पर डॉक्टरों के द्वारा दोनों व्यक्तियों की बिगड़ती हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक दोनों घायल व्यक्ति उपेंद्र भास्कर (48) पुत्र शिव प्रसाद निवासी मुगलहा थाना गुलरिया तथा दूसरा व्यक्ति अनिल यादव (38) पुत्र रामनाथ यादव कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बमनौली का निवासी बताया जा रहा है।





















