Voice Of News 24
19 Oct 2024 17:35 PM
निचलौल (महराजगंज)
महाराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों बाइक सवार ने ओडवलिया चौराहे पर व्यक्ति को ठोकर मारकर घायल कर दिया था।घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जिसकी आज मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र निचलौल अन्तर्गत ओढ़वलिया चौराहे पर बीते दिनों ठूठीबारी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाईक पल्सर 150 CC गाड़ी नंबर UP 53 AY9678 ने ग्राम छितौना शम्स अहमद पुत्र इसराइल को ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आनन फानन में घायल को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल ले जाया गया था जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया परन्तु हालत और बिगड़ता देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शम्स अहमद का इलाज के दौरान मौत हो गई है।
जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
महराजगंज : मामूली विवाद में चलें जमकर लाठी-डंडे, विडियो हुआ वायरलhttps://t.co/SuSJzcPAmg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2024























