Voice Of News 24
13 Oct 2024 22:38 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करजहा निवासी बालिका के ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करजहा निवासी सच्चिदानंद तिवारी की पुत्री अंशिका तिवारी उम्र 13 वर्ष गडौरा से लक्ष्मीपुर खूर्द गांव जाने वाले मार्ग पर साइकिल सीख रही थी, उसी दौरान गडौरा की तरफ से आ रही गिट्टी लदे एक टैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत उसे घोषित कर दिया।
इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने बताया की मामले की जानकारी मिली है, शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है, गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
धानी : शौच के लिए गया व्यक्ति पैर फिसलने से नदी में डूबकर हुआ लापताhttps://t.co/y4Ajk4XNIC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2024





















