नौतनवां :महिला आत्मदाह करने के प्रयास में लगा ली आग, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर भेजा अस्पताल, अंत में महिला की हुई मौत

Voice Of News 24 

08 Oct 2024 21:08 AM

नौतनवां (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र में एक महिला आग लगाकर आत्मदाह करने के प्रयास में थी, तभी मौके पर पुलिस पहुंची और अस्पताल भेजा तो लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी में एक महिला के आग से झुलसने की घटना में पुलिस ने तत्परता और मानवीयता का उदाहरण पेश किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बिना किसी देरी के महिला की जान बचाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने महिला को चारपाई पर लादकर पुलिस जीप में बैठाया और तेजी से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। और जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया गया, लेकिन कहते हैं न ” कुदरत की करिश्मा कौन समझ पाया है?” आखिर कार अंत में महिला की मौत हो गई।

ये रहा पूरा घटनाक्रम

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 4 विष्णुपुर मोहल्ले निवासिनी कुसुम (30) पारिवारिक कलह से तंग आकर खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। और किसी तरह महिला की आग बुझाकर उसे अस्पताल ले गई। गंभीर रूप से जली हुई महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक कलह के कारण ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने समय पर पहुंचकर उसे बचाने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल ले गई। लेकिन महिला की हालत गंभीर थी, जो जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। पुलिस की इस घटना के दौरान की गई तत्परता की चारों ओर सराहना हो रही है। महिला को चारपाई पर ले जाकर अस्पताल पहुंचाने के पुलिस के वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

 

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज मंगलवार को नौतनवां थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, तभी मौके पर नौतनवां पुलिस ने वहां पहुंच कर अस्पताल भेज दिया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बताया कि महिला इस घटना को कारित करने से पहले कुछ सुराग छोड़ गई है, जिस पर पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.