बेसिक शिक्षा मंत्री के समक्ष आज शिक्षामित्र रखेंगे मानदेय बढ़ोतरी की मांग

Voice Of News 24 

08 Oct 2024 08: 26 AM

लखनऊ

आज मंगलवार को मंहगाई के अनुसार मानदेय के संबंध में शिक्षामित्र बैठक के दौरान मंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को रखतें हुए उस पर तत्काल प्रभाव डालने के लिए मांगों को रखेंगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज 8 अक्टूबर को परिषदीय प्राथमिक स्कूलों व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइया की समस्याओं का समाधान करने के लिए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह मंगलवार को बैठक करेंगे।

इनके सभी संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। विद्यालयो में कार्यरत 1.46 लाख शिक्षामित्र इस बैठक में नियमितिकरण न किए जाने तक महंगाई के अनुसार मानदेय बढ़ोतरी की मांग उठाएंगे।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव कहते हैं कि दूसरे राज्यों की तर्ज पर यूपी में भी महंगाई को देखते हुए इसे बढ़ाया जाए। उत्तराखंड में शिक्षामित्रों को 20 हजार रुपये, राजस्थान में 35 हजार रुपये, मध्य प्रदेश में 28 हजार रुपये और हिमाचल प्रदेश में 38 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय ही मिल रहा है। ऐसे में इसे बढ़ाया जाना चाहिए।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.