महराजगंज महोत्सव:कैसा रहा पांच दिवसीय महराजगंज महोत्सव,किस तरह पांच दिन बना महराजगंज जनपद के लिए यादगार?

Voice Of News 24 

06 Oct 2024 10:59 AM

महराजगंज 

महराजगंज महोत्सव अब अपने अंतिम दौर से गुजर गया है। लगातार पांच दिनों से महराजगंज महोत्सव अनेक लोगों के लिए मनोरंजन का केन्द्र बना हुआ था। किस तरह दर्शकों ने पांच दिवसीय महराजगंज महोत्सव का लिया आनंद? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज महोत्सव लगातार पांच दिनों तक लोगों के मनोरंजन का साधन रहा। यह कार्यक्रम 01 अक्टूबर 2024 से 05 अक्टूबर 2024 तक लगातार चलता रहा।

पांच दिवसीय महराजगंज महोत्सव की पूरी विस्तृत जानकारी

महराजगंज महोत्सव में पहले दिन सुबह नन्हे-नन्हे कलाकारों ने समां बांधे थे तों शाम को मोनाली ठाकुर ने जलवा बिखेरी थी।
महराजगंज जनपद में 01 अक्टूबर 2024 मंगलवार को महोत्सव का शुभारंभ सुबह किया गया। शुभारंभ होने के बाद महोत्सव में जनपद के तमाम अधिकारियों, नेता अभिनेता समेत अन्य लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखीं गई थी।
सुबह करीब सात बजे महराजगंज महोत्सव के कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे कलाकारों ने जलवा बिखेरा था। इन नन्हें कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई थी। जिसे देखकर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए थे। वहीं जब इन कलाकारों ने मंच पर राधा-कृष्ण के रुप में व अन्य वेशों में प्रस्तुति दी तो वास्तव में लोगों के दिलो को मोह लिया था।

रात में महराजगंज महोत्सव कार्यक्रम में चार-चांद लगाने बालीवुड की प्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर पहुंची थी। मोनाली के स्टेज़ पर पहुंचते ही लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन जोरो-शोरों से किया था। मोनाली ठाकुर अपने सुरीली आवाज में गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दीं थीं। वहां उपस्थित लोग तालियों की गड़गड़ाहट से मोनाली ठाकुर का साथ देते दिखे थे। मोनाली ठाकुर के गानों का दर्शकों ने खूब सराहना करते हुए पूरी रात झूमते रहे।

बुधवार को महराजगंज महोत्सव में दूसरी शाम दर्शकों को झुमाने बालीवुड के मशहूर सिंगर बी.प्राक का आगमन हुआ था, जो अपने गानों/अदाओं के जरिए महराजगंज महोत्सव को यादगार बनाकर लोगों के दिलो में छा गये।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक “कुछ ऐसा कर कमाल” गानें से बी प्राक ने महराजगंज महोत्सव में पहुंचते ही धमाल मचा दिया।
महराजगंज महोत्सव को यादगार और इसे एक अलग रुप देने के लिए लगातार कलाकारों की होड़ लगी हुई थी। महराजगंज महोत्सव में कलाकार अपने कलाओं से सामने बैठे लोगों के दिलो और दिमाग को अपनी गायकी तथा अदाओं से हिलाते दिख रहे थे,और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दें रहे थे।

महोत्सव की पहली शाम जहां बालीवुड की प्रसिद्ध गायिका/ अदाकारा मोनाली ठाकुर ने अपने सुरीले गानों से सबकें दिलो को मोह लिया था, और दर्शकों के दिलों पर अपने अदाओं का छाप छोड़ दीं थीं। वहीं महोत्सव की दूसरी शाम बालीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक ने अपने जादुई आवाज में गानों की प्रस्तुति देंकर लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे, तथा दर्शकों ने भी तालियां बजाकर बी प्राक का दिल खुश कर दिया।

सामने बैठे दर्शकों का अपार उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से बी प्राक को लगातार नई-नई उर्जा मिलती रही और बी प्राक एक से बढ़कर एक गानों के नगमे पेश करते रहे और दर्शकों को अपने सुरीली आवाज़ पर लुभाने लगें थे। बी प्राक अपने जादुई आवाज से “एक बात बताओ तुम यादों में मरते हो” और “कुछ ऐसा कर कमाल कि तेरा हों जाऊं” तथा “तेरी मिट्टी में मिल जावां” जैसे अनेक हिंदी, पंजाबी और देशभक्ति गानों का जादू सामने बैठे दर्शकों पर करते रहे, और दर्शक उनकीं जादुई आवाज के गानों पर नाचते-झूमते रहें।

महोत्सव की तीसरी शाम भोजपुरी सिनेमा जगत की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह और भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी का आगमन होना था लेकिन मनोज तिवारी किन्हीं कारणों वस महोत्सव में नहीं आ सके लेकिन अक्षरा सिंह ने मनोज तिवारी की कमीं नहीं खलने दी थी।

महोत्सव की तीसरी शाम अक्षरा सिंह के स्टेज़ पर पहुंचते ही लोगों ने इतना शोर-शराबा मचाते हुए उनका स्वागत किया कि अक्षरा सिंह महराजगंज महोत्सव के पंडाल में दर्शकों की दिवानी हो गई। अक्षरा सिंह एक तरफ जहां अपने गानों से समां बांधीं वहीं दूसरी तरफ अपने डांस के नगमे से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दीं थीं।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार अक्षरा सिंह अंत में बिना किसी सूचना दिए हीं स्टेज़ छोड़कर चली गई, क्योंकि उन्हें अपने मुताबिक कार्यक्रम नहीं करने दिया जा रहा था। फिलहाल अक्षरा सिंह जब-तक स्टेज़ पर रहीं लोगों में उत्साह और जोश कम नहीं होने दीं थीं।

चौथी शाम महाराजगंज महोत्सव में संगीत की लहर में लोगों को बहाने भारत के सबसे मशहूर बैंड “साधो बैंड” का आगमन हुआ था, जो अपनी अद्भुत धुनों और सुरों के जादू के साथ मंच पर खूब धूम मचाये, और लोग तालियां बजाकर उनका साथ देते रहे।

महोत्सव की पांचवीं और अंतिम शाम यानी 05 अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
महराजगंज महोत्सव की अंतिम शाम कवि सम्मेलन का खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान वीर रस और राष्ट्रीयता के भावनाओं को जागृत करने वाले डॉ. हरिओम पंवार, हास्य कवि हेमंत पांडेय, भावनाओं को छूने वाली गीतकार विभा सिंह और देश प्रेम की प्रेरणादायक रचनाएं प्रस्तुत करने वाले अभय निर्भीक अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस आयोजन का संचालन प्रसिद्ध हास्य कवि सर्वेश अस्थाना कर रहे थे।

यह कवि सम्मेलन न सिर्फ मनोरंजन का साधन था, बल्कि लोगों को महोत्सव से जुड़ी सुनहरी यादों के साथ प्रेरणा भी देने का कार्य किया।

यह भव्य कार्यक्रम यहीं तक सीमित नहीं रहा। इन पांच दिनों में स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा खेल एवं विज्ञान से जुड़ी अनेक प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया गया, जिन्हें जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना समेत अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
एक तरफ जहां शाम को बालीवुड एवं भोजपुरी जगत समेत अन्य इंडस्ट्री के कलाकार धमाल मचा रहें थे वहीं इन कलाकारों से पहले सुबह ही स्थानीय स्कूली कलाकार मंच को तैयार करते और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां और झांकियां निकालकर लोगों को झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर कर देते।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.