महराजगंज महोत्सव से आज तीसरी शाम मनोज तिवारी को लेकर बडा अपडेट

Voice of News 24 

03 Oct 2024 16:52 PM

महराजगंज

महराजगंज महोत्सव में तीसरी शाम भोजपुरी सिनेमा जगत के दो कलाकारों का आगमन होने की जानकारी मिली थी, लेकिन इसी बीच मनोज तिवारी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


पांच दिवसीय महराजगंज महोत्सव में लगातार पहली और दूसरी शाम बालीवुड के कलाकारों के नाम रहा। जहां पहली शाम मोनाली ठाकुर ने अपने गानों से समां बांधा था वहीं दूसरी शाम मशहूर गायक बी प्राक ने दर्शकों पर अपने गानों का जादू चलाया था।

आज तीसरी शाम बीजेपी के नेता एवं भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी और भोजपुरी सिनेमा जगत की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह का आगमन होना था, लेकिन मनोज तिवारी के दर्शकों को बेहद निराश करने वाली खबर निकलकर सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार मनोज तिवारी किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त रहने के कारण महराजगंज महोत्सव में नहीं पहुंच पायेंगे। इस खबर को सुनने के बाद उनके चाहने वालों में काफी निराशा व्याप्त हो गई है। फिलहाल अक्षरा सिंह महराजगंज महोत्सव में चार-चांद लगाकर मनोज तिवारी की कमीं नहीं खलने देंगी।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार अपरिहार्य कारण से मनोज तिवारी आज महराजगंज महोत्सव में नही पहुंचेंगे। उन्होंने महराजगंज महोत्सव की अब-तक की अभुतपूर्व सफलता पर जिला प्रशासन सहित महराजगंज को बधाई देते हुए शेष दिनों की सफलता हेतु शुभकामना व्यक्त किया है।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.