Voice Of News 24
30 Sep 2024 22:57 PM
फरेंदा (महराजगंज)
महराजगंज जिले के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में कुछ मनचलों ने एक व्यक्ति को मारने पीटने के बाद चलतीं चारपहिया गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में मनचलों का हौसला सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बीते रविवार को फरेंदा में ही कुछ मनचले एक महिला का पैसा और जेवरात लुटकर फरार हो गए थे, और आज सोमवार को कुछ मनचलों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक राजू सहानी (39) पुत्र रामाज्ञा निवासी गिरमिटिया टोला साधु, थाना पनियरा, अपने कुछ साथियों के संग जमशेदपुर में अपने भाई के साइड पर जा रहा था। जहां उसके भाई का कुछ पैसा शेष था। जमशेदपुर साइड पर जाने से पहले फरेंदा में ही राजू के पास धर्मात्मा नाम के व्यक्ति का फोन आता है, और दक्षिणी टी स्टाल पर पैसे के लेन-देन के लिए राजू को धर्मात्मा द्वारा बुलाया जाता है। वहां धर्मात्मा एवं उसके अन्य साथी विमलेश एवं अमरनाथ तथ एक अन्य उसका अज्ञात साथी मौजूद थे।
उसके साथ कुछ समय राजू से बातचीत हुई, और बातों-बातों में गाली-गलौज छिड़ गया। राजू के मुताबिक वहां मौजूद धर्मात्मा के साथी और खुद धर्मात्मा मिलकर उसे मारने पीटने लगे। राजू जैसे ही पुलिस प्रशासन की मदद लेने का प्रयास किया तो उक्त मनचले अपने ब्रेजा गाड़ी से भागने लगे। राजू जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उक्त मनचले राजू का काॅलर पकड़कर गाड़ी में बैठा लिए, और कुछ दूर जाने के बाद तेज़ रफ़्तार गाड़ी से राजू को नीचे धक्का देकर सड़क पर गिराकर फरार हो गए। इस दौरान राजू को गहरी चोटे आई और उसका शरीर ख़ून से लथपथ हो गया था।
उक्त मामले में राजू फरेंदा कोतवाली के थानाध्यक्ष को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है।
महराजगंज : जिला जज नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार का किया गया त्रैमासिक निरीक्षणhttps://t.co/zQZx1kh2L1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2024























