महराजगंज : जिला जज नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण

Voice Of News 24 

30 Sep 2024 22:52 PM

महराजगंज 

महराजगंज जिला कारागार में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, जिला जज नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा किन-किन बिन्दूओं पर गहनता से जांच-पड़ताल किया गया? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आज सोमवार को जिला जज नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला जज द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक,मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया गया।

वहां मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानावधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला जज नीरज कुमार ने कहा कि जिन कैदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल प्रशासन निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने जेल की साफ सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि जिला कारागार में वर्तमान में कुल 770 बंदी हैं। इनमे 719 पुरुष और 51 महिला हैं। बंदियों में 13 विदेशी और 44 अल्पवयस्क हैं।

 

महराजगंज महोत्स्व का भव्य उद्घाटन कल ,स्थानीय कलाकार भी बिखरेंगे जलवाhttps://t.co/y2BMHxXubq

— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2024

Maharajganj News