Voice Of News 24
30 Sep 2024 14 :51 PM
बृजमनगंज (महराजगंज)
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक साइकिल सवार सड़क पर बने पुल से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पुल में गिरकर लापता हो गया था, जिसका शव आज स्थानीय लोगों द्वारा बरामद किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कहते हैं, “मौत कभी बताकर या सूचना देकर नहीं आती है।”

कुछ इसी प्रकार का एक बेहद दुखद घटना जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक रविवार की दोपहर ग्राम सभा सौरहा के दौलतपुर के निकट उकटनवा पुल से टकराकर एक साइकिल सवार व्यक्ति पानीं में गिर गया और लापता हो गया।
रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस मंजर को देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व्यक्ति की तालाश में जुट गई। जब इसकी जानकारी स्वजनों को हुई तो वह दौड़ते-भागते वहां पहुंचे तथा उनकी पहचान राम अवध (45) पुत्र शोहरत निवासी सौराहा टोला दौलतपुर के रूप में किया। रविवार को काफी खोजबीन के बाद उक्त व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। आज सोमवार की दोपहर राम अवध का शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद किया गया है। हालांकि पानी का बहाव कम था, जिससे व्यक्ति का शव घटनास्थल के इर्द-गिर्द से ही बरामद किया गया है।शव मिलते ही परिजनों के कलेजे दहल गए हैं, और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
महराजगंज महोत्स्व का भव्य उद्घाटन कल ,स्थानीय कलाकार भी बिखरेंगे जलवाhttps://t.co/y2BMHxXubq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2024























