Voice Of News 24
27 Sep 2024 17:04 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक मनचले युवक ने महिला का लूटना चाहा आबरू, बाद में किया हमला, महिला हुई गंभीर रूप से घायल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव के सिवान में गुरुवार की शाम एक नकाबपोश मनचले ने एक महिला की आबरू लूटने की कोशिश में सभी हदें पार कर दिया। हालांकि वह इस मकसद में असफल रहने पर महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, जिस दौरान महिला घायल हो गई। वहीं महिला की चीख पुकार सुन लोगों को आते देख नकाबपोश शख्स मौके पर फरार हो गया। बाद में लोगों की मदद से घायल महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला गांव के उत्तर दिशा के सिवान में खेत देखने जा रही थी। अभी वह गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठा एक नकाबपोश मनचले ने सुनसान देख महिला के पास आ पहुंचा। जिसे महिला अचानक देख अभी कुछ समझने का प्रयास करती इसी बीच शख्स महिला की आबरू लूटने के लिए जोर जबरदस्ती करने लगा। जिस दौरान महिला शख्स से भिड़ गई। उसके बाद शख्स मकसद में असफल होता देख महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिस दौरान महिला चीखने चिल्लाने लगी। उसके बाद शख्स महिला को लहूलुहान हालत में छोड़ मौके से भाग निकला। घटना के बाद से घायल महिला काफी बदहवास है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महिला सशक्तिकरण का हनन किस कदर चरम सीमा पर पहुंच गया है? इस मामले से अंदाजा लगाया जा सकता है। अपने निजी कार्यो को भी करने में महिलाओं को समाज के कुछ मनचलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उनकी इज्जत और मान-सम्मान पर भी गहरा असर पड़ता है।
घुघली : मां दुर्गा इंटरप्राइजेज में शार्ट सर्किट के कारण लगीं भीषण आग, करोड़ो का सामान जलकर हुआ राखhttps://t.co/XJ2yDXQjKl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2024























