Voice Of News 24
23 Sep 2024 23:38 PM
श्यामदेऊरवा (महराजगंज)
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध कारणों वस एक व्यक्ति का शव मिला, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच-पड़ताल में जुटी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंर्तगत बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित देसी /विदेशी शराब की दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त बेचू प्रसाद के रूप मे हुईं है। मृतक के भाई रामसजन प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि बेचू दो दिनों से लापता था घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे, जिसकी नहीं हो सकी तो आज सोमवार को सुबह पता चला कि बेचू का शव शराब की दुकान के बगल में पड़ी हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।बेचू प्रसाद की शव उसके परिवार वालों के पास पहुंचा तो परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि परिवार वालों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
सिद्धार्थनगर : संदिग्ध कारणों वस बागीचे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंपhttps://t.co/gCL1jdDrf3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2024























