Voice Of News 24
21 Sep 2024 23:44 PM
जोगिया (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जिले के विधानसभा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया गया। इस दौरान तमाम लोगों की रही उपस्थिति। परंपरागत तरीके से किया गया शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत विकासखण्ड जोगिया, ग्राम पं. मधवापुर में अथक प्रयास से यूपी के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल विभाग के मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा स्वीकृत शोहरतगढ़ एवं जिला सिद्धार्थनगर के युवा शक्ति को समर्पित कुल 4 करोड़ 94 लाख 30 हजार रुपये से होने वाले ग्रामीण मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा पाठ कर शिलान्यास किया गया।विकास कार्यों की श्रृंखला में यह निर्माण, विधानसभा क्षेत्र व जनपद के युवाओं व खेल प्रेमियों के लिए अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री का खेलखूद को लेकर खेलो इंडिया मुख्यमंत्री ने भी खेल कूद और प्रतिभा प्रोत्साहन को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के अधीन इस क्षेत्र के भी युवाओं को राज्य, देश और विदेश स्तर पर अवसर मिलेगा।
इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह युवा कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर, प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन व अधिशासी अभियंता स्टेडियम के चौथी लाल ,रामदास मौर्य ,प्रदीप कमलापुरी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष , विजय कुमार गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 21 सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/NEyuAVJPLt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2024























