Voice Of News 24

21 Sep 2024 01:36 AM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में शासन के आदेश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत डुमरियागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज द्वितीय में छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शासन के आदेश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत डुमरियागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज द्वितीय में छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। ह्यूमन चेन की श्रृंखला में स्वच्छता के प्रति उपस्थित छात्र छात्राओं और अध्यापकगण को जागरुक किया गया।
माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज द्वितीय के सभी अध्यापकगण के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अध्यापकगण को विद्यालय में नित्य रूप से स्वच्छता शपथ का आयोजन करने एवं छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन स्वच्छता के बारे में जानकारी देने हेतु अपील की गई।
खाद्यान्न के अवैध भंडारण के खिलाफ हुई छापेमारी, जनता दर्शन में डीएम को मिली थी शिकायत
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2024













